एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ‘द केरला स्टोरी’ के मेकर पर दिया विवादित बयान, फिल्म ने पांचवे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार !

09 May, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: 5 मई को रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी’ पर रिलीज के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म को यह कहते हुए राज्य में बैन कर दिया कि ‘द केरला स्टोरी ‘ एक विकृत कहानी है और नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए फिल्म को बंगाल में बैन किया गया है। वहीं, केरल की सीपीआई और कांग्रेस का कहना था कि फ‍िल्‍म झूठा दावा करती है कि हजारों महिलाओं ने इस्‍लाम धर्म अपनाकर ISIS को जॉइन कर लिया। जिसे लेकर विवाद अब भी जारी है। इसके अलावा ‘द केरल स्टोरी’ के फिल्म मेकर को लेकर शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने विवादित बयान दिया है।

ये भी पढ़े: मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में किया गया गिरफ्तार !

‘द केरला स्टोरी’ के निर्माता को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए – जितेंद्र आव्हाड

The Kerala Story:'जिस निर्माता ने इस फिल्म को बनाया है उसे सड़क के बीच में  फांसी पर लटका देना चाहिए', एनसीपी नेता का विवादास्पद बयान

जितेंद्र आव्हाड ने मराठी में ट्वीट करते हुए लिखा- ”दूसरे शब्दों में, आप अपनी महिला बहनों को बदनाम करना चाहते हैं? यह दिखाने के लिए कि हमारी महिला बहनें मूर्ख हैं और कुछ भी नहीं समझती हैं। आखिरकर पुरुष प्रधान संस्कृति में महिलाओं को अधीनस्थ के रूप में चित्रित करना है। ये है केरल पर आधारित फिल्म की असली सच्चाई है। इस तरह की फिल्में झूठ के आधार पर हिंसा, नफरत पैदा करने और उसी से चुनाव जीतने के हिसाब से बनाई जाती हैं।’ एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने गुस्से में यह भी कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ राज्य की महिलाओं को बदनाम कर रही है और इस काल्पनिक कहानी को बनाने वाले निर्माता को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

‘द केरल स्टोरी’ ‘जहरीले आतंकवाद’ को उजागर करती है- जेपी नड्डा

द केरल स्टोरी ने ``आतंकवाद के नए प्रकार'' का खुलासा किया

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म देखने के बाद कहा कि यह फिल्म ‘जहरीले आतंकवाद’ को उजागर करती है। यह एक नए प्रकार का आतंकवाद है, जिसमें गोला-बारूद का उपयोग नहीं होता है। इसके अलावा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को देखने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का ये खेल भारत की बेटियों की जिंदगी की बर्बाद कर रहा है। मैं कांग्रेस और कम्युनिस्ट साथियों से कहूंगा कि सच्चाई को न आप कोर्ट जाकर और न ही फिल्म को झूठा बताकर रोक पाएंगे।

फिल्म मे पांचवे दिन किया 10.07 करोड़ रुपये का कारोबार

The Kerala Story movie review

पांचवें दिन ‘द केरला स्टोरी’ ने करीब 10.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ‘द केरला स्टोरी’ शुक्रवार को 8.03 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 11.22 करोड़ रुपये और रविवार को 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 करोड़ के बजट के साथ बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने इसी के साथ पहले चार दिन में कुल 45.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

क्या है फिल्म की कहानी?

The Kerala Story' को लेकर सियासी बवाल, हिंदू संगठन ने किया मुफ्त में फिल्म  दिखाने का ऐलान |

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी केरल में दूसरे धर्म की लड़कियों को बहला-फुसला कर इस्लाम कुबुल कर उन्हें जबरिया ISIS आतंकवादी बनाकर सीरिया भेजने के बारे में है। फिल्म के शुरुआती ट्रेलर में दाव किया गया कि 32,000 लड़कियों के साथ ऐसा किया गया है लेकिन विरोध के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इन नंबर्स को ट्रेलर से हटा लिया है और इसे तीन लड़कियों की कहानी बताया है।

bollywood newsdeshhit newsdisputed statementEntertainment newsNCP leader Jitendra AwhadThe Kerala Story