मेरठ: सेंट्रो कार में अज्ञात कारणों से लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत!

03 Jun, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक सेंट्रो कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी गई। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कार में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे।

चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है। गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी? इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।

विनोद रस्तोगी

News
More stories
टोल टैक्स में 3 से 5% की बढ़ोतरी! 2 जून की रात 12 बजे से लागू हुए नए रेट