मेरठ में मस्जिद की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत,कई लोग हुए घायल!

23 Jul, 2021
Head office
Share on :

उत्तर प्रदेश: खबरों के मुताबिक मेरठ शहर के अहमदनगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जहा मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह भीड़ ने दीवार के नीचे दबे लोगों को निकाला। जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।पता चला है कि अहमद नगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे।तेज बारिश आने के कारण कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग दब गए।बताया गया कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए।