लखीमपुर की घटना को लेकर देहरादून में हरीश रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में, जानिए क्या है मामला

04 Oct, 2021
Share on :

देहरादून:  देशभर में चल रही है किसान आंदोलन को 1 साल से भी अधिक का समय हो गया है अभी भी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है ना सरकार पीछे हटने को तैयार है और ना ही किसान और इस किसान आंदोलन में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं ऐसा ही एक हादसा कल लखीमपुर में भी हुआ जहां कार के नीचे कुचले जाने से 4 लोगों की जान चली गयी है तो उसके बाद हुई हिंसा में भी 4 चार लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद से लगातार इस घटना पर तनाव बना हुआ है। जगह जगह इसपर प्रदर्शन हो रहे हैं।

हरीश रावत को देहरादून में किया गया गिरफ्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी लखीमपुर की घटना को लेकर देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। वे देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचे वहां उनके साथ उनके कई समर्थक भी पहुंचे। कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। जिसके बाद हरीश रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेता के पुत्र के नेतृत्व में किसानों पर गोलियां चलाई गई है।उन्हौने यूपी में बीजेपी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।