मंगलौर विधानसभा उपचुनाव: यतीश्वरानंद स्वामी ने किया भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय का उद्घाटन

26 Jun, 2024
Head office
Share on :

नारसन, 26 जून 2024: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय का उद्घाटन यतीश्वरानंद स्वामी ने किया। स्वामी ने बताया कि इस बार मंगलौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को भारी बहुमत से जीताने का आश्वासन दिया जा रहा है।

जनता को भी यह मालूम है कि केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए भाजपा प्रत्याशी को मंगलौर विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी।

बाइट : करतार सिंह भडाना भाजपा प्रत्याशी मंगलौर

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने इस मौके पर कहा कि कार्यालय के उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा के विधायक को चुनने का निश्चय किया है।

रिपोर्ट : सीमा कश्यप