मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा ,मौके पर ही 8 लोगों की मौत, 4 लोगों की मलबे में दबे होने की आंशका

15 Nov, 2022
देशहित
Share on :

जानकारी के मुताबिक, खदान के गिरने के समय लगभग 15 लोग साइट पर थे और खदान में मजदूर तोड़-फोड़ कर पत्थर जमा कर रहे थे

नई दिल्ली: सोमवार को मिजोरम के हनथियाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह जाने से 8 लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों की मलबे में दबे होने की खबर बताई जा रही है। करीब 2.40 मिनट पर यह हादसा हुआ है। जिस समंय यह हादसा हुआ। उस समय ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़े: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 वीं जयंती पर उनके जीवन की विशेष बातें….

उत्खनन की कच्ची विधि बनी त्रासदी का कारण

File photo

जानकारी के मुताबिक, खदान के गिरने के समय लगभग 15 लोग साइट पर थे और खदान में मजदूर तोड़-फोड़ कर पत्थर जमा कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी धंस गई। लोगों के इस्तेमाल की जाने वाली उत्खनन की कच्ची विधि त्रासदी का कारण हो सकती है।

कुछ लोगों की मलबे में दबे होने की आंशका

जानकारी के मुताबिक, एक वर्कर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि बाकी 12 ऐसा करने में असफल रहे और मलबे में दब गए। दुर्घटना के बाद आसपास के गांवों से यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवक भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बता दें कि मौदढ़ एक छोटा सा गांव है जो हनथियाल शहर से लगभग 23 किमी दूर स्थित है। कंपनी जो वर्तमान में हनथियाल और डॉन गांव के बीच एक राजमार्ग का निर्माण कर रही है, खदान से पत्थर या बोल्डर एकत्र करती है।

Edit By Deshhit News

News
More stories
तिमारपुर विधानसभा का चुनावी सर्वे, NSS के तहत झुग्गियों में शिक्षिका दे रही है बच्चों को फ्री कोचिंग
%d bloggers like this: