मसूरी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मसूरी में महिला कांग्रेस की ओर से सद्भावना दिवस मनाया गया। बारिश के बावजूद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और राजीव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
रैली के गांधी चौक पहुंचने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देश में आपसी भाईचारा, एकता व सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में भाग लेकर राजीव गांधी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।