मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘आवास सखी’ ऐप लॉन्च करेंगे

09 Oct, 2024
Head office
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 75

भोपाल, 9 अक्टूबर 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर में आयोजित ‘ग्राम विकास सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-आर) के मोबाइल ऐप ‘आवास सखी’ और ‘ग्राम सड़क सर्वेक्षण एवं योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यादव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत स्वीकृत 500 किलोमीटर सड़कों का शिलान्यास भी करेंगे।

राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री यादव स्वयं सहायता समूहों को एक क्लिक पर 150 करोड़ रुपये की ऋण राशि भी हस्तांतरित करेंगे। इसके अलावा, आठ प्रसंस्करण इकाइयों और 100 सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्रों का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान पांच नए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई) की स्थापना को भी मंजूरी दी जाएगी।

इस अवसर पर सीहोर जिले के 52,818 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2.70 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी तथा मध्य प्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अंतर्गत 215 हितग्राहियों को 2,90,000 बांस पौधों के लिए 1,04,27,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

बाद में, सीएम यादव और केंद्रीय मंत्री चौहान सीहोर के भैरूंदा क्षेत्र में रोड शो में हिस्सा लेंगे, जहां शहर की व्यापारिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर, और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहेंगे।

Tags : #मध्यप्रदेश #आवाससखी #ग्रामविकास #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #सीहोर #मोहनयादव