नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने लगाए बीजेपी पर गंभीर आरोप, MCD कर्मचारियों को पक्का करने पर भेदभाव!

03 Jul, 2025
Devanand shukla
Share on :

दिल्ली: MCD हैडक्वाटर सिविक सेंटर में प्रेस वार्ता कर नेता नेता प्रतिपक्ष सदन अंकुश नारंग ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा भाजपा और एमसीडी अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारी अपने हक से वंचित!

2021-22 में 82 कर्मचारियों को पक्का किया गया, लेकिन 2004 से पक्का मानने से इनकार! जबकि बाद में पक्के हुए 94 कर्मचारियों को 2004 से पक्का माना जा रहा है! ये दोहरा मापदंड क्यों?

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन – अगर कर्मचारी ने एक साल में 240 दिन काम किया हो, तो उसे पक्का किया जाना चाहिए। लेकिन BJP शासित MCD इस गाइडलाइन को भी ठेंगा दिखा रही है। और कर्मचारियों को लेकर मेयर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और साथी आरोप लगाया दिल्ली में जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और एमसीडी का कार्य फेल हो रहा है ।

रिपोर्ट : देवानंद शुक्ला