जानिए मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के सीएम पद से क्यों दिया इस्तीफा

12 Mar, 2024
Head office
Share on :

हरियाणा: इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद, खट्टर की कैबिनेट ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। 

सरकार का मंत्रिमंडल आज दे सकता है सामूहिक इस्तीफा

खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। 

यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी

आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा।

News
More stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में पंचायती वन निर्देशिका 2023 का विमोचन किया।