जानिए ऐसी जगह के बारे में, जहां पैसे देकर नहीं बल्कि पत्थर देकर खरीदी- बेची जाती है वस्तुएं।

27 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: हम जब भी बाजार से या किसी भी व्यक्ति से कोई चीज खरीदते हैं तो उसके बदले में हमें उसको पैसे देने होते हैं लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां वस्तुओं को खरीदने के लिए पैसे नहीं बल्कि पत्थर दिए जाते हैं जी हां, यप आईलैंड में पत्थर की करेंसी चलती है। यहां पत्थर से चीजों को खरीदा-बेचा जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, यप आईलैंड लगभग 100 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यप द्वीप में छोटे छोटे की गांव हैं और यहां की आबादी करीब 12 हजार है। हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी होती है, जिसपर परिवार का नाम भी लिखा होता है। गौरतलब है कि यहां करेंसी के रूप में छोटे से लेकर इंसानों जितने बड़े पत्थर हैं। इन पत्थरों के बीच एक छेद बना होता है। पत्थर के वजन के साथ ही उसका मूल्य भी बढ़ता है। यानी जितना ज्यादा भारी पत्थर उतनी ज्यादा कीमत। ज्यादा और भारी पत्थर वाला परिवार यहां अमीर माना जाता है।

ये भी पढ़े: जानिए- उस देश के बारे में जहां नहीं होती है रात।

Stone Currency: यहां नोट-सिक्के नहीं चलती है पत्थर की करेंसी! 21वीं सदी में  भी हैं इतने बुरे हालात

इस अजीबों-गरीब करेंसी की शुरुआत कैसे और कब हुई इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता है लेकिन माना जाता है कि पत्थर की करेंसी चलने के पीछे की वजह यप आईलैंड पर किसी बेशकीमती कच्चे माल या धातु का ना मिलना है। इस आइलैंड पर सोना या कोयला भी नहीं पाया जाता है। सदियों से यहां चूना-पत्थर को ही करेंसी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

Edit By Deshhit News

News
More stories
जानिए- उस देश के बारे में जहां नहीं होती है रात।
%d bloggers like this: