जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले: विश्व हिंदू परिषद ने अलीपुर डीएम को ज्ञापन सौंपा, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

12 Jun, 2024
Head office
Share on :

अलीपुर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज अलीपुर डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। विहिप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम अलीपुर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

विश्व हिंदू परिषद ने आज अलीपुर डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा पर निकले हिंदू श्रद्धालुओ पर बीती 9 जून को हुए पाकिस्तानी आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी साथ ही साथ ड्राइवर विजय कुमार को भी श्रद्धांजलि दी गई बताया गया ड्राइवर विजय के सर में गोली लगी थी, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी और ना ही दरवाजा खोलने दिया। जिसके कारण आतंकवादियों को सफलता नहीं मिली और कुछ लोगों की जान बच गई। वरना विजय गाड़ी रोक देता तो सभी लोगों की जान जा सकती थी I

TAGS : #जम्मूकश्मीर #आतंकीहमला #पाकिस्तान #अलीपुर #ज्ञापन #ड्राइवरविजयकुमार #वीर

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन