Indoor Workout Tips : घर के अन्दर वर्कआउट के इन 5 आसान तरीकों से अपने आप को रखें स्वस्थ

10 Aug, 2021
Head office
Share on :

मौजूदा समय में खुद को फिट बनाए रखने की चुनौती हर किसी के सामने है, क्योंकि खान-पान की खराब आदतों और व्यस्त जीवनशैली ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण व्यक्ति किसी न किसी बीमारी का शिकार हो रहा है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे इनडोर वर्कआउट बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना बाहर गए भी कर सकते हैं-

डांस करें 
पॉल्यूशन में घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं  तो आप इनडोर वर्कआउट्स जैसे योगा और जुंबा ट्राई कर सकते हैं। जुंबा के अलावा आप कोई भी डांस कर सकते हैं। इससे आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

योग और सूर्य नमस्कार 
अगर आपको योग नहीं आता, तो बेसिक योगासन जैसे सूर्य नमस्कार से शुरुआत कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार से बॉडी की मसल्स स्ट्रेच होती हैं और आप पूरे दिन फ्रेश फील करेंगे।

प्राणायाम करें 
इसके अलावा प्राणायाम करना भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें डीप ब्रीदिंग करनी होती हैजो कि आपके रिस्पिरेटरी सिस्टम को दुरुस्त रखता है।

प्राणायाम योग – Pranayama Yoga

ऐक्रोयोगा
घर के अंदर आप ऐक्रोयोगा भी ट्राई कर सकते हैं। यह ऐक्रोबेटिक्स और योग का मिलाजुला रूप है। मसल स्ट्रेंथ के लिए आप अपना बॉडी वेट, किताबें वगैरह यूज कर सकते हैं।

वॉल पुशअप्स 
वॉल पुशअप्स, स्क्वैट्स, क्रंचेज वगैरह कुछ ऐसी एक्सर्साइज हैं जो 15-20 मिनट में हो जाती हैं।

News
More stories
वित्त मंत्रालय द्वारा17 राज्यों को राजस्व घाटा पूरा करने के लिये दी गई अनुदान राशि जानिए राज्यों का ब्योरा