दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में इंडिया गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की ।

24 Mar, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में इंडिया गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कांग्रेस की तरफ से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली उपस्थित रहे और वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री अतिशी, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज उपस्थित रहे.

अरविंद सिंह लवली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा की निश्चित तौर पर पूरे देश के सामने आज लोकतंत्र को खतरा है राहुल गांधी ने पूरे देश के अंदर भारत के इंस्टीट्यूशन को देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हमारे नेता ने की है ऐसे में कांग्रेस जब लोकतंत्र में इतना बड़ा हमला हो रहा हो कांग्रेस पार्टी पीछे कैसे रहे सकती है यह प्रश्न नहीं खड़ा होता हम मजबूती के साथ इस देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई के साथ इंडिया गठबंधन के पार्टनर्स के साथ मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी हैl

Report By: Deshhit News Team Delhi

#Election2024 #LoksabhaChunaav2024 #DelhiNews #LatestNewsDelhi

News
More stories
भाजपा में आज फिर दो बड़े चेहरे हुए शामिल !