विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया है। एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोस्वामी के घर में गैस सिलेंडर में रिसााव से आग लग गई थी। यह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल

घरवालों के शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके वारदात पर पहुंची। पुलिसकर्मी ने आग बुझाने की कोशिश की परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है।
14 लोगों की स्थिती गंभीर
गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
Edit by deshhit news