क्या गर्लफ्रेंड Saba Azad संग सैटल होने के सपने देख रहे हैं Hrithik Roshan?

25 Feb, 2022
Deepa Rawat
Share on :

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन, सिंगर सबा आजाद संग अपनी लव लाइफ को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है।

नई दिल्ली: इस बीच एक नई खबर यह सामने आ रही है कि ऋतिक, सबा आजाद के लिए काफी सीरियस हैं और  जल्द ही उनसे शादी करने का प्लान भी कर रहे हैं। इस खबर मे कितनी सचाई है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने सबा को अपने फैमिली से भी मिलवाया है. जी हाँ, बात 20 फरवरी 2022 की है, जब सबा ‘संडे लंच’ पर ऋतिक की फैमिली के साथ उनके घर पर देखी गयीं थीं। उस दिन की तस्वीरें सोशल मिडिया पर काफी वायरल भी हुई।

हालांकि एक्टर किसी जल्दबाजी में नहीं हैं. वे अपने और सबा के रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने से पहले पूरा वक्त देना चाहते हैं. लेकिन ये बात तो पक्की है की ऋतिक शादी करने के मूड में हैं। वहीं ऋतिक अपने रिश्ते को मीडिया या आम पब्लिक के बीच नही लाना चाहते । 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही ऋतिक रोशन शादी करने की योजना बना रहे हैं लेकिन वह भव्य कार्यक्रम नहीं होगा बल्कि फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर की तरह शादी का छोटा कार्यक्रम होगा। बात करे दोनो के मुलाकात की तो इनकि दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी. दरअसल ऋतिक ने सबा का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था जिसके बाद सबा ने ऋतिक को थैंक्यू कहा. उसी दिन के बाद से दोनों की दोस्ती शुरू हुई लेकिन इस मामले पर दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।

आपको बता दें कि सबा इससे पहले नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह को दो साल से ज्यादा समय तक डेट कर चुकी हैं। वहि, ऋतिक रोशन तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। एक्टर ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान संग शादी की थी और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। बात सुजैन कि करे तो वह अभि एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। मालुम हो, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान काफी पहले अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं और दोनों अपने बच्चों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। 

फिलहाल, ऋतिक और सबा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि, ऋतिक कब आधिकारिक तौर पर सबा के साथ अपना रिश्ता कबूलते हैं।