मेष(Aries):-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देगा। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।
वृषभ(Taurus):-वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है, लेकिन आपको आज अपनी जरूरत के मुताबिक ही जोखिम लेना होगा। यदि आपने ज्यादा जोखिम उठाने की सोची, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मिथुन(Gemini):-मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। परिवर्तन और बदलाव से आप कभी घबराते नहीं हैं। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।
कर्क(Cancer):-कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपके परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आप अपने परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
सिंह(Leo):-सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या(Virgo):-कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। आज यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ भी अवश्य देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव होगा, इसलिए यदि स्वास्थ्य में कोई और कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।
तुला(Libra):-तुला राशि वालों के लिए आज किसी वजह से मन थोड़ा शांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आज परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक(Scorpio):-वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज सायंकाल के समय आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके देश को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।
धनु(Sagittarius)-धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके देश को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।
मकर (Capricorn):-मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि आपका कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।
कुम्भ(Aquarius):-कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। आपको आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।
मीन (Pisces):-मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय यदि आप के आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।