प्रयागराज: प्रयागराज के गंगानगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर में सो रही मां और बेटी को अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। इस घटना में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से झुलस गई हैं और उनका इलाज चल रहा है।
क्या हुआ था?
सरायइनायत थाना अंतर्गत एक गांव में देर रात 38 वर्षीय रानी देवी और उनकी चार वर्षीय बेटी मेनका भारतीय अपनी चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य जागे और उन्होंने किसी तरह आग बुझाई।

पुलिस ने क्या किया?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
क्या है इस घटना के पीछे की वजह?
फिलहाल, इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने और क्यों इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम दिया।
Tags : #प्रयागराज #अपराध #महिलासुरक्षा #बालसुरक्षा #पुलिस जांच
रिपोर्ट विमल श्रीवास्तव