हरियाणा: खाना बनाने की तैयारी कर रहा था परिवार, सिलेंडर लीक होकर फटा, एक ही परिवार के छ: लोगों की हुई मौत।

12 Jan, 2023
Deepa Rawat
Share on :

नई दिल्ली: गुरुवार को हरियाणा के पानीपत के गांव बिचपड़ी की गली नंबर चार में एक बेहद खौफनाक हादसा हो गया है। यहां पर सिलेंडर फटने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया और एक ही परिवार के छ: लोगों की मौत हो गई है। सिलेंडर पहले लीक हुआ फिर आग की चपेट में आकर फट गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त घर के अंदर एक दंपत्ति और उनके चार बच्चे मौजूद थे। दुर्घटना में पूरा परिवार जलकर राख हो गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि शोर मचाने तक का भी नहीं मिला मौका

Panipat Gas Cylinder Blast: पानीपत में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, एक  ही परिवार के 6 लोगों की मौत - gas cylinder blast in panipat 6 people died -  Navbharat Times

मिली जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि मृतकों में से किसी को भी शोर मचाने का मौका तक नहीं मिला और कोई भी इस आग से खुद को नहीं बचा सका। पूरा परिवार जब आग से झुलस कर मर गया। तब जाकर पड़ोसी को दुर्घटना के बारे में पता चला और वे लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोसियों ने ही दुर्घटना की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच की। बता दें, मृतकों में पति-पत्नी और 4 बच्चे थे। पति का नाम अब्दुल है। जिसकी उम्र 42 साल है। पत्नि का नाम अफरोज है। उसकी उम्र 40 साल है। दंपत्ति के चार बच्चे रेशमा, इशरत, अब्दुल और अकफान है। रेशमा की उम्र 20 साल थी। इशरत की उम्र 17 साल थी। वहीं अब्दुल की उम्र 12 और अकफान की उम्र 10 साल बताई गई है।

पूरे इलाके को किया गया सील

Haryana Cylinder Blast: हरियाणा के पानीपत में काल बना सिलेंडर, ब्लास्ट से एक  ही परिवार के 6 लोगों की मौत, Cylinder made in Panipat, Haryana, 6 people of  the same family died

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। किसी को भी घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारी छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खाना बनाने की तैयारी कर रहा था परिवार तभी फट गया सिलेंडर

Panipat Gas Cylinder Blast: पानीपत में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, एक  ही परिवार के 6 लोगों की मौत - gas cylinder blast in panipat 6 people died -  Navbharat Times

मृतक परिवार बधावा राम कॉलोनी, KC चौक गली नंबर 4 में किराये के मकान में रह रहा था। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले थे। बताया गया कि जिस समय सिलेंडर फटा, उस वक्त परिवार खाना बनाने की तैयारी कर रहा था।

दो दिन पहले रेवाड़ी में एक के बाद एक फटे थे तीन सिलेंडर

जला हुआ सामान।

दो दिन पहले ही हरियाणा के रेवाड़ी में चाय बनाते समय एक झुग्गी में सिलेंडर फट गया था। झुग्गियों के पास काफी सारी झुग्गियां बनी हुई थी, जिसमें पश्चिम बंगाल, यूपी व बिहार के लोग रहते थे। सिलेंडर फटने के बाद जोर का धमाका हुआ और फिर आग फैलती चली गई। आग ने आसपास की झुग्गी को भी चपेट में ले लिया। आग के कारण अन्य झुग्गियों में रखे 2 ओर सिलेंडर फट गए। झुग्गी में से सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला। आगजनी के वक्त काफी सारा सामान और झुग्गी के अंदर लोग भी थे। हालांकि, किसी भी शख्स को कोई भी चोट नहीं आई, लेकिन झुग्गी में रखा सारा सामान राख हो गया। इसमें बाइक, साइकिल के अलावा घर का सामान था। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।


Haryana
haryana ke panipat ke gaon bichpadi mai cylender fattne se ek hi parivaar ke 6 logo ki mautharyana ke panipat mai cylender fattaHaryana ke panipat mai cylender fattne se ek pure parivaar ki mautHaryana latest newsharyana mai cylinder fattaharyana newsHaryana updtaed newsHrayana mai cylinder fattne se ek hi parivaar ke 6 logo ki maut

Edit BY Deshhit News

News
More stories
होटल में पाए गए लड़के और लड़की के शव, "अनुमान" लड़के ने लड़की की हत्या करके खा ली सल्फास की गोलियां।
%d bloggers like this: