Hariyana budget: हरियाणा बजट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी निभा रहे अर्जुन की भूमिका।

18 Feb, 2026
Head office
Share on :

Hariyana budget: हरियाणा विजन 2047 रोडमैप के ध्येय के साथ वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए इंडस्ट्री, हेल्थ, आईटी तथा एजुकेशन सेक्टर से संबंधित हितधारकों के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) में हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं।

कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का शानदार करियर

बता दें की गुरुग्राम से शुरू इस अभियान में मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सैक्ट्री राजेश खुल्लर अहम भूमिका में दिखाई दे रहे है।राजेश खुल्लर का सितंबर 2020 में 3 साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के वाशिंगटन डीसी कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति का शानदार करियर रहा है।

Hariyana budget: हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 बनाया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विकसित भारत-2047 का ग्रोथ इंजन साबित होगा ।व्यापक परामर्श, गहन अध्ययन व विशेषज्ञों की सहभागिता से हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 बनाया है।

दिल्ली में लगातार मीटिंग हुई

मुख्यमंत्री सैनी हाल ही में गुरुग्राम के यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में हरियाणा विजन-2047 के मद्देनजर आयोजित बजट पूर्व कार्यशाला में अपने विचार रखे थे। इसके इलावा हरियाणा,दिल्ली में लगातार मीटिंग हुई हैं।

Hariyana budget: अधिक परिणाम पर ध्यान देना होगा

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि.. विगत 11 साल में बड़ा विकासात्मक परिवर्तन नजर आया है। सकारात्मक बदलाव के साथ सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं को स्पष्ट विजन से जोड़ना होगा और गतिविधियों से अधिक परिणाम पर ध्यान देना होगा।उन्होंने बताया कि हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट–2047 को छः रणनीतिक थीम पर आधारित कर तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026–27 का बजट भी इन सभी थीमों के साथ पूरी तरह सामंजस्यपूर्ण रहेगा।