मां के निधन के बाद CM योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, पैतृक गांव पंचूर रवाना; शनिवार को ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार

20 Nov, 2026
Head office
Share on :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अब वह गोंडा नहीं जाएंगे और गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। सावित्री देवी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ऋषिकेश ले जाया जाएगा। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

89 साल की उम्र में पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी ने 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक जताया है। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। उनका पहले गोंडा जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अब वह सीधे उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जहां परिवार के साथ रहकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे।

मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान 8 मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।

उस समय हुई यह मुलाकात अब उनकी मां के साथ आखिरी मुलाकात बन गई। मां के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका परिवार गहरे शोक में है।