ग्रेटर कैलाश में जिम ओनर पर फायरिंग, हालत गंभीर

13 Sep, 2024
Head office
Share on :

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। साउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में जिम ओनर नादिर अहमद शाह को पांच गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर, लोकल पुलिस, क्राइम टीम, एफएसएल की टीम और डीसीपी अंकित चौहान मौके पर पहुंचे. डीसीपी ने बताया कि रात 10:45 बजे ए ब्लॉक स्थित जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिली थी.

अंकित चौहान डीसीपी साउथ दिल्ली
रोहित शारदा आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी पर सवार दो युवक आए और एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की. नादिर शाह, जो पार्टनरशिप में जिम चलाते हैं, जब जिम बंद करके गाड़ी में जाने लगे, तभी उन पर हमला हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है.

Tags : #DelhiCrime #GreaterKailash #GymOwnerShot #SouthDelhi #FiringIncident #PoliceInvestigation

रिपोर्टर विनोद रस्तोगी