महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में लगी आग,11 कोरोना मरीजों की मौत

06 Nov, 2021
Head office
Share on :

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के ICU वार्ड में आग (Ahmednagar Hospital Fire) लगने की दर्दनाक घटना सामने आई है. इस मामले की जानकारी अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने पुष्टि की है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नऔर PM मोदी ने गहरा शोक व्यक्ति किया है ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है. जबकि 6 मरीज झुलस गए हैं. घायल मरीजों का इलाज किया जा रहा है सूत्रों के अनुसार कोरोना वार्ड में 25 लोग भर्ती थे,

5 लाख मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे आज शाम को अहमदनगर के इस अस्पताल में पहुंच रहे हैं. वहीं इस मामले में राज्य सरकार ने मृतक मरीजों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सरकार देगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहमदनगर के कलेक्टर को घटना की जांच करने को कहा है और एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है. 

News
More stories
साधना पूरी होने पर जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज जी से मिले CM : पुष्कर सिंह धामी