मुख्यमंत्री पुष्नेकर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की एवं और केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को साझा किया।

और यह भी पढ़ें- सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : सीएम पुष्कर सिंह धामी
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है।
