चुनावी वादे: मुख्यमंत्री केजरीवाल की ’10 गारंटियां’

12 May, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी की ’10 गारंटियों’ का ऐलान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका मकसद देश को ताकतवर बनाना है। उनकी घोषित गारंटियां इस प्रकार हैं:

  1. गरीबों को 200 यूनिट फ्री बिजली: देशभर में गरीबों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।
  2. सरकारी स्कूलों का उन्नयन: सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाने का वादा।
  3. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे और जिला अस्पतालों को उन्नत बनाया जाएगा।
  4. राष्ट्र सर्वोपरि: चीन द्वारा कब्जाई गई भारतीय जमीन को वापस लेने का संकल्प।
  5. अग्निवीर योजना का निरसन: अग्निवीर योजना को बंद करने और सेना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की बात कही गई है।
  6. किसानों के अधिकार: किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम दिलाने का वादा।
  7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा: दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की गारंटी।
  8. बेरोजगारी का उन्मूलन: एक साल में 2 करोड़ नए रोजगार सृजित करने की योजना।
  9. भ्रष्टाचार का अंत: भ्रष्टाचार को प्रभावी ढंग से खत्म करने का आश्वासन।

10 – व्यापारियों के लिए रास्ते आसान बनाएंगे। पिछले 8-10 साल में देश के 12 लाख हाई नेटवर्थ वाले अमीर लोग व्यापार और उद्योग बंद करके विदेश चले गए, क्योंकि केंद्र सरकार ने आतंक मचा रखा है। जीएसटी को पीएमएलए से बाहर करके उसका सरलीकरण किया जाएगा। नए व्यापार और उद्योग खोलने की व्यवस्था करेंगे। हमारा टारगेट चीन को पीछे छोड़ना है। इसके लिए सभी व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन गारंटियों को ‘नए भारत का विजन’ बताया और जोर दिया कि उनकी पार्टी जो वादे करती है, उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि ये वे काम हैं जो पिछले 75 सालों में हो जाने चाहिए थे, लेकिन अब तक नहीं हो पाए हैं।

विनोद रस्तोगी