दिल्ली में चुनावी सरगर्मी: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का जोरदार प्रचार

15 May, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली: राजधानी में चुनावी बुखार चरम पर है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। बादली विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो का आयोजन किया। यह रोड शो जहांगीरपुरी के कुशल रोड से शुरू होकर B और C मार्केट, भलस्वा डेरी, बादली गांव होते हुए बुराड़ी की ओर रवाना हुआ।

बाइट जहांगीरपुरी निगम पार्षद टिमसी सुरेश शर्मा

इस रोड शो में इंडिया गठबंधन के प्रमुख चेहरे भी शामिल हुए। लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर उदित राज, स्थानीय विधायक राजेश यादव, नरेला विधानसभा के विधायक शरद चौहान, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, और निगम प्रत्याशी दीप खत्री ने भी इस रोड शो में भाग लिया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व विधायक और पूर्व निगम पार्षदों ने भी इस रोड शो में भाग लिया और जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त किया।

बाइट बदली विधायक अजेश यादव

इंडिया गठबंधन को जनता का उत्साहजनक समर्थन मिलता दिख रहा है, जो चुनावी माहौल में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। दिल्ली की जनता इस चुनावी सीजन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक दिख रही है।

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन

News
More stories
CAA के तहत 14 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, धार्मिक उत्पीड़न से आए थे पड़ोसी देशों से