Draupadi Murmu Painting : द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, कलाकार ने बनाई 7 फीट लंबी पेंटिंग

25 Jul, 2022
Deepa Rawat
Share on :

देश के कोने कोने से हर कोई भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। अमृतसर और ओडिशा के कलकारों ने द्रौपदी मुर्मू को बड़े अनोखे अंदाज में बधाई दी है।

दिल्ली : आदिवासी समुदाय से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी है. आज यानि सोमवार को चीफ जस्टिस N. V. Ramana ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की दिलाई जिसके बाद से देश के कोने कोने से हर कोई भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने अपने अंदाज में बधाई दे रहा है। आपको बता दे की अमृतसर और ओडिशा के कलकारों ने द्रौपदी मुर्मू को बड़े अनोखे अंदाज में बधाई दी है।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही उनके पैतृक गांव और राज्य में जश्न का माहौल है। यही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी द्रौपदी मुर्मू को लेकर खुशी का माहौल है। कई कलाकार अपने-अपने अंदाज में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ओडिशा के सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन तो पहले ही अपनी कला के जरिए मुर्मू को शुभकामना दे चुके हैं।

कांंच की बाेतल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कांंच की बाेतल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ओडिशा के एक कलाकार एल ईश्वर राव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अनोखे अंदाज में बधाई दी है. जिसके तहत एल ईश्वर राव ने एक कांंच की बाेतल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक लघु चित्र तैयार करते हुए उन्हें बधाई दी है. बोतल के भीतर उकेरी गई तस्वीर की कई सारी फोटो भी सामने आई है। राव ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। राव इससे पहले कोरोना काल में देवी दुर्गा की इको फ्रैंडली मूर्ति तैयार की थी। ओडिशा के कुख्यात मिनिएचर आर्टिस्ट एल ईश्वर ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए कांच की बोतल के अंदर एक अनोखा फोटो फ्रेम बनाया है. इस फोटो फ्रेम की लम्बाई 3.5 इंच और चौड़ाई 2.5 इंच है

द्रौपदी मुर्मू की 7 फीट लंबी पेंटिंग

द्रौपदी मुर्मू की 7 फीट लंबी पेंटिंग

अमृतसर के एक कलाकार ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए उनकी एक बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाई है. खास बात यह है कि ये तस्वीर सात फीट की है। इसमें रंगों से लेकर भाव तक हर एंगल में कलाकार ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये पेंटिंग 7 फीट लंबी है जो बेहद ही शानदारी है. पेंटिंग देखकर हर कोई इस कलाकार की तारीफ कर रहा है. बता दें कि अमृतसर में रहने वाले इन शख्स ने द्रौपदी मुर्मू से पहले भी कई बड़ी हस्तियों की सुंदर पेंटिंग बनाई है.

News
More stories
क्या संतान पैदा करने के लिए किसी कैदी को पैरोल दी जा सकती है या नहीं ? सुप्रीम कोर्ट करेगा कई मुद्दों पर विचार
%d bloggers like this: