विशेष गहन पुनरीक्षण एसआई आर के सफल संपादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने  राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ आयोजित की बैठक !

28 Mar, 2026
Head office
Share on :

हरिद्वार 28 मार्च 2026 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा   निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा माह मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह की जानी प्रस्तावित है,विशेष गहन पुनरीक्षण सफल सम्पादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी  मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा  की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु बीएलओ की सहायता के लिए राजनीतिक दलों द्वारा सभी बूथों के लिए बीएलए की तैनाती की जानी है,इसके लिए उन्होंने जल्द से जल्द बीएलए नियक्त करने की अपेक्षा की है। जिससे कि गहन पुनरीक्षण की घोषण के पाश्चात मतदेय स्थल क्षेत्र में बीएलओ को सहयोग प्रदान कर सके।


 उन्होंने कहा कि गहन पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपादित कराने हेतु नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को विधान सभावार नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही अन्य जिम्मेदारियों के लिए जनपदीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।


 

उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, वहीं प्रत्येक तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो की अध्यक्षता में नियंत्रण कक्ष संचालित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में बी.एल.ओ. के सहयोग हेतु नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के कार्मिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं मनरेगा कार्मिक तैनात किए गए हैं।


प्रत्येक मतदेय स्थल पर बी.एल.ओ. की सहायता के लिए BAG (Booth Awareness Group) का गठन किया गया है, जिसमें स्वयंसेवक, एन.एस.एस., महिला मंगल दल एवं आईटी स्वयंसेवकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।


बैठक में  जिलाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान तक भाजपा द्वारा 1393, कांग्रेस द्वारा 1613 तथा बसपा द्वारा 117 बी.एल.ए. नामित किए गए हैं। हालांकि, अभी भी कुछ विधान सभाओं में बी.एल.ए. की नियुक्ति लंबित है।उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से अपेक्षा की है कि जनपद के सभी 1715 मतदेय स्थलों पर दिनांक 31 मार्च 2026 तक बी.एल.ए. नियुक्त कर इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय हरिद्वार को उपलब्ध कराई जाए।


बैठक में विधायक भगवानपुर ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,भाजपा के पदाधिकारी राजकुमार,सुशील त्यागी,कांग्रेस के पदाधिकारी चंद्रपाल सिंह, बालेश्वर सिंह, बीएस तेजयान, कमल कांत, तबरेज आलम, बसपा के पदाधिकारी डॉ परवीन कुमार, सीपीआई (एम) के पदाधिकारी राजीव गर्ग, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।