पहाडों में आपदा को लेकर प्रशिक्षण।

24 Mar, 2026
Head office
Share on :

पहाड़ो में आपदा को लेकर डॉ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखंड प्रशाषन अकादमी नैनीताल द्वारा कर्णप्रयाग डिग्री कालेज के कर्मचारियों और प्रोफेसरों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कोर्स डारेक्टर मंजू पांडेय द्वारा आपदा के दौरान किस तरह से राहत बचाव कार्य करने है इसकी बारीकियां बतायी जा रही है। कोर्स डारेक्टर डॉ0 मंजू पाण्डेय ने कहा कि मॉक ड्रिल में हम अधिक से अधिक लोगो को जोड़ना चाहते है ताकि लोगो को यह पता चल सके कि किस तरह से आपदा के दौरान राहत बचाव कार्य किये जाते है।

डॉ0 शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में आज से तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु हो गयी है । डॉ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखंड प्रशाषन आकदमी नैनीताल द्वारा आपदा को लेकर दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यशाला में कालेज के कर्मचारियों और प्रोफ़ेसरो को आपदा के दौरान राहत बचाव कार्यों को लेकर जनाकारी दी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की आपदा आने पर कम समय मे लोगो को बचाया जा सके ।

डॉ0 मंजू पाण्डेय कोर्स डारेक्टर

आपदा का प्रशिक्षण लेकर रहे कालेज के प्राचार्य और प्रोफेसरो का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है । हम लोगो द्वारा अभी प्रशिक्षण लेने के बाद कालेज के बच्चो को आपदा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि आने वाले समय मे आपदा के दौरान ये बच्चे अपने अपने गांव क्षेत्रो में आपदा आपने पर राहत बचाव का कार्य अच्छे से कर सके और अधिक से अधिक लोगो को इससे जोड़ सके ।

प्राचार्य
डॉ0 शिवानंद नौटियाल महाविधालय कर्णप्रयाग
डॉ0 रमेश चंद्र भट्ट प्रोफेसर डिग्री कालेज कर्णप्रयाग

आपदा से निपटने के लिए कॉलेज में आज प्रोफेसरों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भूकंप, आग जैसी आपात स्थितियों में बचाव, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार के तरीके सिखाए गए।

प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान वास्तविक हालात का अभ्यास भी कराया गया, ताकि संकट की घड़ी में हर कोई सतर्क और तैयार रह सके। प्रशासन ने कहा—ऐसे प्रशिक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कॉलेज पूरी तरह आपदा के लिए तैयार बन सके।