उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर विधि विधान से कन्या पूजन किया तथा उन्हें भोजन कराया।

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने पत्नी गीता और बच्चों के साथ विधि-विधान से कन्या-पूजन किया तथा विश्व कल्याण एवं शांति के लिए ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ की भावना से नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।