Delhi Unlock news: 100 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही मेट्रो और बसें

26 Jul, 2021
Head office
Share on :

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के बाद राज्यों में पाबंदियों पर ढील दी जा रही है. कहीं स्कूल खोले जा रहे हैं तो कहीं कॉलेज. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Unlock) में मेट्रो और बस को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने रविवार को अनलॉक के दिशानिर्देश डारी किए गए. इस आदेश में सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स को भी शुरू किए जाने की अनुमति दे दी गई है.आपको बतातें हैं कि दिल्ली में सोमवार से क्या-क्या रियायतें लोगों को मिलने जा रही हैं।शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोग हो सकेंगे शामिल
बिजनेस विजिटर्स के लिए बिजनेस टु बिजनेस एग्जिबिशन की भी इजाजत मिल गई है। इसके अलावा बैंक्विट हॉल, मैरिज हॉल या होटल में होने वाली शादी में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। अंतिम संस्कार में भी अब 100 लोग शामिल हो सकते हैं।थियेटर मल्टीप्लेक्स भी 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे जबकि कारोबारी प्रदर्शनी लगाने की भी अनुमति दी गई है लेकिन इनमें केवल कोरोबारी आगंतुक ही शामिल हो सकेंगे, आम दर्शकों को इनमें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, मॉल्स को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है।दिल्ली मेट्रो ने रविवार को साफ किया नई गाइडलाइन के बाद मेट्रो के एक कोच में अधिकतम 50 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे