नई दिल्ली: लंदन में दिए गए अपनी विवादित टिप्पणी के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस की तरफ से एक नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस भारत जोड़ो यात्रा के समापन के समय राहुल गांधी के दिए गए बयान को लेकर भेजा गया है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा जब श्रीनगर में अपने अंतिम चरण में थी। तब राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। उसी बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा है।

क्या कहा था? राहुल गांधी ने जिसे लेकर दिल्ली पुलिस को उन्हें भेजना पड़ नोटिस

राहुल गांधी ने कहा था कि जब वह भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे थे, तब बहुत सारी महिलाएं उनसे मिलीं। वे महिलाएं इमोशनल थीं, उनसे मिलकर रो रही थीं। कई महिलाएं ऐसी भी थीं, जिन्होंने बोला कि उनके साथ रेप हुआ है, उनका उत्पीड़न हुआ है। जब राहुल गांधी उनसे बोला था कि वह पुलिस से कहें, तो वे कहती थीं कि पुलिस को मत बताइये। हम चाहते थे कि आपको बताएं, लेकिन आप पुलिस को मत बताएं। इससे हमारी और मुसीबतें पैदा हो जाएंगी। राहुल गांधी के इसी बयान पर दिल्ली पुलिस ने राहुल को नोटिस भेजकर उन महिलाओं की जानकारी मांगी है।
महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भेजा गया है नोटिस

बताया जा रहा है कि पुलिस ने राहुल से इन पीड़िताओं की डिटेल इसलिए मांगी है, ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नोटिस राहुल गांधी को फिजिकल तौर पर पुलिसकर्मी शुक्रवार को देने गए थे। नोटिस को खुद राहुल गांधी ने रिसीव भी किया।
यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है – कांग्रेस

कांग्रेस ने नोटिस रिसीव करते हुए लिखा, हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। यह नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है। तस्वीरें गवाह हैं।
bharat jodo yatra, Delhi, Delhi Police, Delhi police ne rahul gandhi ko kiu bheja notice, Delhi police ne Rahul gandhi ko notice kab bheja tha, deshhit news, Rahul Gandhi, Rahul gandhi ne bharat jodo yatra ke doraan mahilao ko lekar kiya kaha tha jisse lekar delhi police ko unhe bhejna padda notice
Edit By Deshhit News