दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान आज,आचार संहिता भी होगी लागू

04 Nov, 2022
Head office
Share on :

दिल्ली : Delhi MCD Elections 2022 Date: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान आज यानी शुक्रवार शाम 4 बजे हो सकता है. राज्य चुनाव आयोग आज इसी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है. तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी. पार्टियां प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चुनाव में भाग लेंगी. आयोग की तरफ से चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं.बता दें, चुनाव में पहले ही काफी देरी हो चुकी है.

चर्चा यह भी है कि दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) चुनाव की तारीखें गुजरात चुनाव कार्यक्रम के साथ मेल खा सकती हैं. एमसीडी चुनाव (MCD Elections) में मुख्य राजनीतिक पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी शामिल हैं. इन तीनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. 

चुनाव 8 दिसंबर से पहले हो सकते हैं

खबरों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 आठ दिसंबर से पहले करवाए जा सकते हैं। इसके साथ ही दिल्ली में निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से ही चुनाव आचार संहिता लगाई जा सकती है। 

6 नवंबर तक पूरा होगा मतदाता सूची तैयार करने का काम

मिली जानकारी के मुताबिक, मतदान केंद्रों की सूची पर 31 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज की गई है। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को सभी वार्डों के मतदान केंद्रों की अंतिम सूची चार नवंबर को आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया था, जो पूरा हो रहा है। छह नवंबर को सभी नए वार्डों की मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम चुनाव की घोषणा शुक्रवार को की जा रही है।

बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।  

चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

News
More stories
वित्त मंत्री ने 141 कोयला खदानों की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी शुरू की
%d bloggers like this: