दिल्ली भाजपा को मिला बड़ा समर्थन, आप और कांग्रेस के नेता हुए शामिल

14 May, 2024
Head office
Share on :

दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बड़ी घोषणा करते हुए, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

कृष्णा नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सरवन अग्रवाल और उनकी पूरी विधानसभा कमेटी ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसी तरह, कांग्रेस के प्रदेश मंत्री रहे श्री सुनील तिवारी भी अपने अनेक साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

हर्ष मल्होत्रा प्रत्याशी पश्चिमी दिल्ली बीजेपी

चांदनी चौक विधानसभा से बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी भाजपा के समर्थन में आकर प्रदेश अध्यक्ष का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित हैं, खासकर ट्रिपल तलाक को खत्म करने के उनके निर्णय से। महिलाओं ने आश्वासन दिया कि मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री के साथ है।

TAGS: #दिल्लीभाजपा #आमआदमीपार्टी #कांग्रेस #वीरेंद्रसचदेवा #कृष्णानगर #चांदनीचौक #मुस्लिममहिलाएं #नरेंद्रमोदी #ट्रिपलतलाक

विनोद रस्तोगी दिल्ली

News
More stories
गोविंदनगर स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में लगी भीषण आग