सहस्त्रताल ट्रेकिंग हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई, 8 घायलों को देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया

06 Jun, 2024
Head office
Share on :

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के सहस्त्रताल में फंसे 22 ट्रेकर्स के रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी जारी है। हेलीकॉप्टर की मदद से अब तक 11 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है, जबकि दो अन्य नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित हैं। दुखद खबर है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इन सभी ट्रेकर्स के शवों को भी रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है।

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल में ट्रेकर्स को निकालने के लिए चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर की मदद से अब तक 11 लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है जबकि दो अन्य नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित हैं_ इसके अलावा 22 लोगों के दल में मृतकों की संख्या बढ़कर नो हो गई है। जिनके शवों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है। मरने वाले सभी ट्रेकर कर्नाटक के बताए गए हैं।

बाइट : दीपक चंद्र गहतोड़ी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर कोरोनेशन

रेस्क्यू किए गए आठ ट्रैक्टर्स को देहरादून के जिला अस्पताल कोरोनेशन में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। फिलहाल सभी की तबीयत खतरे से बाहर बताई गई है, फिर भी ऐतिहातन तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

रिपोर्ट शुभम कोटनाला

News
More stories
भाजपा ने SC के फैसले पर प्रतिक्रिया दी: दिल्ली को पानी मिलने पर खुशी, आप सरकार पर निशाना!