22 अगस्त को ईडी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

20 Aug, 2024
Head office
Share on :

आज रुड़की के एक निजी होटल में महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करी। साथ ही 22 अगस्त को देहरादून में ईडी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों से चर्चा भी की गई।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत में सूचना क्रांति के जनक के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्राण देकर देश की एकता को बनाए रखने का काम किया।

बाईट- आर्येंद्र शर्मा (रुड़की महानगर व ग्रामीण प्रभारी)
बाईट- राजेन्द्र चौधरी (महानगर अध्यक्ष कांग्रेस)

इस दौरान रुड़की महानगर व ग्रामीण प्रभारी आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि आज जो नया भारत है उसमें स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बड़ा योगदान रहा है। आर्येंद्र शर्मा ने बताया कि कल 22 अगस्त को सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर देहरादून में ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे।

संवाद्दाता- सीमा कश्यप