पंजाब में ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

08 Jan, 2026
Head office
Share on :

जालंधर: पंजाब में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। मौसम विभाग ने आज से 11 जनवरी तक का बड़ा अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। डिपार्टमेंटल अलर्ट के मुताबिक, 11 जनवरी तक पंजाब में येलो अलर्ट रहेगा और दिन में घना कोहरा, कोल्ड वेव और ठंड का असर बढ़ता दिखेगा। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 

मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, 7 और 8 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, संगरूर, बरनाला, मोगा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। वहीं, 9 जनवरी को पूरे राज्य में घने कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। इसके साथ ही 10 और 11 जनवरी को कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।