CM योगी का जनदर्शन, बोले – आप देशसेवा कीजिए, परिवार हमारी जिम्मेदारी

24 Mar, 2026
Head office
Share on :

CM Yogi Jan Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सैनिकों और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी। प्रशासन को समाधान के निर्देश दिए गए। इलाज के लिए आर्थिक सहायता और जमीनी विवादों के निष्पक्ष निस्तारण पर भी जोर दिया गया।

जनदर्शन

सैनिकों की समस्याएं

मुख्यमंत्री ने सैनिकों से कहा आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत राज्य की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है। सरकार इसे लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री योगी ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर जाइए। सरकार हर समस्या का निराकरण कराएगी। ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता और स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले भी आए। CM ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने सुनी सैनिकों की समस्याएं
मुख्यमंत्री ने सुनी सैनिकों की समस्याएं

‘इलाज सरकार कराएगी’

इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर CM योगी ने मरीज के परिजनों से कहा कि आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हुए अस्पताल से एस्टिमेट बनवा लीजिए। राज्य सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है। आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता हमपर छोड़ दीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी। पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

About the Author