मुख्यमंत्री धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की।

19 May, 2026
Head office
Share on :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक से पूर्व जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जगदलपुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें देवभूमि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रित किया। साथ ही उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।