बुराड़ी हत्याकांड: दोस्तों ने ही की थी हत्या, शराब पार्टी के बाद हुआ था झगड़ा

19 Jun, 2024
Head office
Share on :

बुराड़ी : दिल्ली के .बुराड़ी इलाके में उस समय सनसनी फ़ैल गईं जब एक शव मिलने की सूचना मिली थी.  पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा और जांच शुरू की I

तफ्तीश में पता चला की मृतक अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपी तक पहुंची और पूछताछ में सामने आया कि दोस्तो के साथ दारू पार्टी करने के बाद झगड़ा हुआ था जिसमें की उसकी मौत हो गई।

बाइट.. मनोज कुमार मीणा, DCP नार्थ

इस पूरी घटना पर DCP मनोज कुमार मीणा ने बताया कि एक PCR कॉल आई थी कि बुराड़ी मे एक युवक सडक के किनारे पड़ा हैं PCR ने सूचना मिलने पर ये सूचना लोकल पुलिस थाने को दी गईं. पुलिस ने पहुंच कर युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा.  शुरुआती जांच में सड़क दुर्घटना लग रही थी. मगर शव का मेडिकल और अन्य जांच मे पाया गया कि ये हत्या का मामला है. थाना बुराड़ी के अथक प्रयासों के बाद इस सारी वारदात को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया हैं.I

रिपोर्टर प्रदीप सिंह उज्जैन