बिधूड़ी ने दावा किया कि DJB घोटाला वास्तव में 200 करोड़ का है, न कि 20 करोड़ का। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि, ‘घोटाला तब हुआ जब केजरीवाल DJB के चेयरमैन थे और यह उनकी जानकारी के बगैर नहीं हो सकता था।
नई दिल्ली: 4 दिसंबर को दिल्ली में एमसीडी चुनाव है और 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने वाले है। ऐसे में भाजपा और आम आदमी पार्टी एक- दूसरे को तंज कसना का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। सोमवार को भाजपा ने एक पोस्टर जारी करते हुए दिल्ली के सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। इस पोस्टर में केजरीवाल के सिर पर कई प्रकार के पंख लगे हुए नजर आ रहे हैं। इसे भाजपा ने ‘फेदर्स ऑफ पाप’ (Feathers of P”AAP”) कैप्शन दिया है। इसके साथ लिखा है कि AAP दिल्ली को लूट रही है।
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए – रामवीर सिंह बिधूड़ी

पिछले दिनों दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर ईडी ने शराब घोटाले में समन जारी किया था और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार दिन में प्रेस वार्ता करते हुए दावा किया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ AAP सरकार न सिर्फ शराब घोटाले बल्कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) घोटाले में भी शामिल है। बिधूड़ी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, ‘दिल्ली जल बोर्ड (DJB) का घोटाला उस समय हुआ, जब अरविंद केजरीवाल जल बोर्ड के अध्यक्ष थे। मैं उपराज्यपाल (LG) साहब से अनुरोध करना चाहता हूं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए और खातों को सील किया जाए।’
आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा, “भ्रष्टाचार का पर्याय केजरीवाल”

बिधूड़ी ने दावा किया कि DJB घोटाला वास्तव में 200 करोड़ का है, न कि 20 करोड़ का। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि, ‘घोटाला तब हुआ जब केजरीवाल DJB के चेयरमैन थे और यह उनकी जानकारी के बगैर नहीं हो सकता था। वह इसका हिस्सा थे और उन्होंने इसे होने दिया।’ भाजपा के कई नेताओं ने अरविन्द केजरीवाल के पोस्टर को शेयर किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘भ्रष्टाचार का पर्याय केजरीवाल।’
250 वार्डों में डाले जाएंगे वोट
4 दिसंबर को दिल्ली में 250 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले- पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC), दक्षिणी दिल्ली निगम (SCMC) और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) में कुल 272 वार्ड थे। चुनाव आयोग के अनुसार, MCD के 250 वार्डों में से 42 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित होंगे। इन 42 में से आधे यानी 21 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे। बाकी बचे वार्ड्स में से 104 को महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। एमसीडी में पिछले 15 सालों से बीजेपी का राज है। इस चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तीनों पूरी ताकत से मैदान में कूदने के तैयार हैं। राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। कूड़े से लेकर एयर पलूशन पर सियासी दल एक-दूसरे को कोस रहे हैं।
Edit By Deshhit News