Jharkhand में भाजपा का होगा जाएगा अकाउंट बंद कल्पना सोरेन

18 Oct, 2024
Head office
Share on :

Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /var/www/html/wp-content/themes/deshhit/single.php on line 76

Ranchi रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंईयां सम्मान यात्रा के दौरान कहा कि हर महीने खाते में एक हजार रुपए जाता रहेगा. यह कभी नहीं रूकेगा. झारखंड में भाजपा का एकाउंट बंद हो जाएगा. वे मंगलवार को विशुनपुर प्रखंड में मईंया सम्मान यात्रा कार्यक्रम में बोल रहीं थी. उन्होंने कहा कि आपका हेमंत दाता, हेमंत बेटा आपके खाते में एक हजार रुपए पहुंचाता रहेगा. यह योजना फरवरी में ही शुरू हो जाती. लेकिन भाजपा के लोगों ने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिय़ा. इस वजह से योजना शुरू करने में देरी हो गई.

सीएम आदिवासी माता-बहनों और बेटियों के चेहरे पर देखना चाहते हैं खुशी

कल्पना ने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासी माता-बहनों और बेटियों के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं. उन्होंने राज्य वासियों के हित में दिन रात काम कर रहे हैं. उन्होंने अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान ऋण माफी योजना, सावित्री बाई फूले योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं. जिसका लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है.

भाजपा वाले नहीं देखना चाहते हैं खुशी

कल्पना ने कहा कि भाजपा वाले आपके चेहरे पर खुशी नहीं देखना चाहते हैं. भाजपा के ईशारे पर चलने वाले लोगों ने मईंया योजना को बंद कराने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपके चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं.