बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का देहरादून लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया I

09 Nov, 2023
Head office
Share on :

देहरादून : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर लोग आक्रोशित दिखाई दे रहें हैं आज दिनांक 9 नवंबर भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया गया नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के प्रति आ मर्यादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक रोश है.जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अर्चना बागड़ी ने कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की तथा मांग की की ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति भारत जैसे महिलाओं का सम्मान करने वाले देश में रहने के काबिल नहीं है।

इस प्रकार के निंदनीय बयान देने वाले नेताओं को बिहार ही नहीं अभी तो पूरे देश की महिला शक्ति आने वाले समय में सबक सिखाएगी जो व्यक्ति अपनी मां बहन की इज्जत नहीं कर सकता ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का मुखिया बनने लायक नहीं है इस बयान का मातृशक्ति द्वारा घोर निंदा की जाती है।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हमारे देश में जहां नारी शक्ति की पूजा होती है, उन्हें माता मानकर पूजा जाता है ऐसे देश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। 

पुतला दहन का नेतृत्व कर रही महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महामंत्री सुषमा कुकरेती मंडल अध्यक्ष तारा देवी अंशिका शर्मा अरुण लोचन अनीता वाल्मीकि रेनू सिंह अनीता मल्होत्रा ममता अग्रवाल विमल गॉड गीता साहनी सोनी थापा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल आदि कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

News
More stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुल 59 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
%d bloggers like this: