भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद

28 Mar, 2024
Head office
Share on :

नई दिल्ली: भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने आज गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं, आम आदमी पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में फिर से सातों सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाना साधा और उनकी नीतियों को समझाने की आवश्यकता है।

विओ
लोकसभा चुनावों की तारीख आते ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है सभी पार्टियां अपना प्रचार प्रसार करने में जुट गई है ऐसे में आज नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज गुरु रविदास मंदिर पहुंची और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

वहीं लोकसभा को लेकर के आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में फिर से सातों सीट बीजेपी जीतेगी और वही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के ऊपर तंज कसते हुए कहा करनी और कथनी में बहुत अंतर है अगर वह दूध के धुले थे तो लगातार नौ बार ईडी संबंध जारी किया उसके बावजूद भी पेश नहीं हुए तब जाकर के ईडी उसके बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया

वही सालों से मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं अगर सच्चे होते ईमानदार होते तो एक बार नोटिस जाने के बाद तुरंत कोर्ट में आकर जवाब देते लेकिन जनता को गुमराह कर भ्रष्टाचार किया और दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की पॉलिसी और आबकारी नीति को समझ चुकी है इस बार दिल्ली से आप सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

यह भी देखें :-

मानव कश्यप दिल्ली

News
More stories
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसा
%d bloggers like this: