Bihar News: बिहार के नए कानून मंत्री को लेकर सियासी कलह शुरु, 16 अगस्त को करना था कोर्ट में सरेंडर, लेकिन ले ली शपथ

17 Aug, 2022
Deepa Rawat
Share on :
कार्तिकेय सिंह bihar

 Kartikeya Singh Rjd: कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का मामला दर्ज है। अदालत ने उन्हें 16 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा था। लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने मनमर्जी करते हुए शपथ ले ली.

नई दिल्ली: (Kartikeya Singh) बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया। मंत्रालय में सबसे अधिक मंत्री राजद (RJD) के बनाए गए। लेकिन मंत्रालय के बंटते ही कानून मंत्री बनाए गए राजद नेता और एमएलसी कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल,  कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट से अपहरण के मामले में वारंट जारी किया जा चुका है। 16 अगस्त को उन्हें सरेंडर करना था लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए जिसके चलते अब विपक्ष हमलावर हो गया है।

कार्तिकेय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

कार्तिकेय सिंह

दरअसल, साल 2014 में राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी हैं जिनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। उन्हें 16 अगस्त को पेश होना था लेकिन वे उस दौरान शपथ ले रहे थे। कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है। 

जंगलराज फिर आ गया: भाजपा

कार्तिकेय सिंह

कार्तिकेय सिंह के कानून मंत्री के रूप में शपथ लेने से बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि जंगलराज वापस लौट आया है। भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार सब जानते थे लेकिन फिर भी कार्तिकेय को कानून मंत्री बनाया।

अनंत सिंह के करीबी हैं कार्तिकेय

अनंत सिंह के साथ कार्तिकेय

कार्तिकेय सिंह को बाहुबली नेता अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के जेल में रहने के दौरान कार्तिकेय मास्टर ही मोकामा से लेकर पटना तक उनका कारोबार देख रहे थे। अनंत सिंह कार्तिकेय को मास्टर साहब कहकर भी बुलाते हैं। कार्तिकेय पहले छात्रों को पढ़ाते थे लेकिन अनंत सिंह के करीब आने के बाद वे राजनीति से जुड़ गए। कार्तिकेय सिंह भी मोकामा के रहनेवाले हैं और उनके गांव का नाम शिवनार है। कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार से मुखिया हैं

बिहार में मंत्रालय का बंटवारा…

Edited By – Deshhit News

News
More stories
SC On Freebies: रेवड़ी कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा 'राजनीतिक दलों को वादा करने से नहीं रोक नहीं सकते'
%d bloggers like this: