बड़ी खबर: Googleबंद करने जा रहा है,16 साल पुरानी सर्विस लाखों यूजर्स को होगी परेशानी

23 Jul, 2021
Share on :

Google यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। 30 सितंबर 2021 को Google अपनी एक लोकप्रिय सर्विस को बंद करने जा रहा है। इस सर्विस का नाम Google Bookmarks है Google की यह सर्विस 16 साल से चल रही है। इस सर्विस का उपयोग किसी लिंक को सेव करने के लिए किया जाता है। Google की इस सर्विस के बंद होने के बाद से Google Maps में मौजूद कुछ फीचर्स काफी प्रभावित हो सकते हैं और इससे यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि यह सर्विस 30 सितंबर 2021 को बंद हो जाएगी। साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यदि Bookmark पर आपका कोई डाटा सेव है तो आप 30 सितंगर 2021 से पहले उसे कहीं और सेव कर लें. यूजर्स google.com/bookmarks पर जाकर ‘Export Bookmarks’ पर क्लिक कर के अपने डेटा को कॉपी कर सकते हैं.

Google की रिपोर्ट के मानें तो Google की तरफ से Google Bookmarks सर्विस को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि ये सर्विस ज्यादा पॉप्युलर नहीं हो सकी है। Bookmarks सर्विस के बंद होने से Google की अन्य सर्विस जैसे Google Maps प्रभावित होगी।