हरीश रावत को तगड़ा झटका,कांग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य BJP में हुई शामिल

17 Jan, 2022
Head office
Share on :

देहरादून : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यहां की पार्टियों में भगदड़ जैसा महौल बनना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी सोमवार को कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दे दी है। खबरों के मुताबिक, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। आर्य ने देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता दिलाई। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरिता आर्य को पार्टी के सभी पदों से हटाने के साथ छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। खबरों के मुताबिक सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। अब बीजेपी सरिता के बहाने अनुसूचित जाति के साथ महिला चेहरे के तौर पर कांग्रेस पर हमला बोलने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद के साथ ही असंतोष मुखर होने लगा। टिकट कटने की जानकारी मिलने पर सरिता आर्य ने विद्रोही तेवर अपनाते हुए भाजपा में जाने के संकेत दिए थे

News
More stories
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा राज्‍य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने वर्ल्ड एक्सपो, 2020 दुबई में एमएमएमई मंडप का किया उद्घाटन और "खादी इंडिया" फिल्म की लॉन्‍च
%d bloggers like this: