तमलिनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. उस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कई दूसरे सीनियर अफसर भी मौजूद थे. अभी तक मौके से 11 शवों को बरामद कर लिया गया है और तीन का सफल रेस्क्यू भी हुआ है. हादसे के बाद से ही नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई हैं.