अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका, राहुल गांधी का चुनाव प्रचार संभालने वाले नेता ने छोड़ा साथ केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी की मौजूदगी में की सदस्‍यता ग्रहण

18 Apr, 2024
Head office
Share on :

अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी की मौजूदगी में अग्रहरि ने बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था लेकिन, उन्होंने भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

State co-coordinator joins BJP: अमेठी में कांग्रेस को जोर का झटका, प्रदेश  सह समन्वयक ने थामा भाजपा का दामन... | State co-coordinator joins BJP

विकास अग्रहरि को एक दिन पहले बुधवार को ही कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। जगदीशपुर के रहने वाले विकास अग्रहरि को राहुल गांधी का करीबी बताया जा रहा है। इससे पहले 11 अप्रैल को भी बड़ी संख्‍या में दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हए थे। बीजेपी सांसद स्मृति इरानी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अमेठी विधानसभा के 54 ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल हुए।

News
More stories
नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बकौली गांव के लोग करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार