कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया।

20 Jul, 2024
Head office
Share on :

Uttrakhnad Dehradun: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देहरादून कंडोली चिड़ोवाली स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वृक्षारोपण किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां के सम्मान में भी पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री गणेश जोशी ने सभी से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान देने का आव्हान किया। उन्होने कहा आज जल स्रोत सुख रहे है जिसका कारण पेड़ों का कटान जो चिंता जनक है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के समय वर्षा न होना एवं बिना मानसून के अत्यधिक वर्षा होने से हमारी फसल चक्र प्रभावित होगी, फसल चक्र प्रभावित होने से हम सबके सामने खाद्य संकट जैसी कई समस्याऐं खड़ी हो सकती है.